विपक्ष ने  लोकसभा-राज्यसभा में किया हंगामा,12 बजे तक को कार्रवाई स्थगित 

अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद मचे घमासान ने लगातार तीसरे दिन संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी। दोनों सदनों में बीते दिन सोमवार को भी विपक्ष ने संयुक्त संसदीय समिति से जांच और प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर हंगामा किया। आज भी विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और अदाणी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि प्रश्न हमारे नियंत्रण वाले संगठन की विश्वसनीयता का है, इसलिए मैंने सेबी के अध्यक्ष को खत लिखा है और कहा कि हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में जो आरोप गड़े हैं। वो सही हैं या गलत इसकी जांच कराई जाएगी। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई।कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये सत्तारूढ़ पार्टी जो आज ज्ञान दे रही है, जब वे लोग विपक्ष में थे तो सदन को ठप्प करने में माहिर थे। इनके दिग्गज नेता अरूण जेटली और सुषमा स्वराज कहते थे कि सदन को ठप्प करना लोकतंत्र का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *