कटरीना-विक्की की राह पर सिड-क़ियारा,शादी में होगी नो फोन पॉलिसी

मुंबई : पिछले काफी लंबे समय से बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा हो रही है। दोनों के शादी के बंधन में बंधने का फैंस भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब लोगों का ये इंतजार जल्द ही पूरा होने वाला है। दोनों ज़ल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है ।
फ़िल्मी गलियों की खबरों की मानें तो दोनों की शादी की तैयारिया शुरू हो चुकी हैं, वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेसे में शादी के बंधन में बंधेगे। इसी बीच दोनों के वेडिंग फंक्शन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।
वैसे तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की तरफ से शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तरह सिड-कियारा की शादी में नो फोन पॉलिसी होगा। बताया जा रहा है कि दोनों ने ऑर्गनाइजर्स से इस नियम को फॉलो करने को कहा है। साथ ही होटल के स्टाफ मेंबर्स और मेहमानों से इस नियम का पालन करने को कहा गया है। और कोई भी शादी के किसी भी फंक्शन की तस्वीरें भी पोस्ट ना करे।