रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा का ड्राइवर व अर्दली समेत निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
बीती देर रात नैनीताल से लौटते हुए नजीबाबाद के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिसमें रुड़की तहसीलदार सहित तीनों की मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की मदद से उनकी छानबीन की गई। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गयी। आपको बता दें कि सुनैना राणा लंबे वक्त से हरिद्वार जनपद में तैनात थी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रुड़की की तहसीलदार सुनेना राणा, वाहन चालक सुंदर एवं अर्दली ओमपाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

