श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलायी, पूर्व मंत्री पर मुकदमा दर्ज

आज कल एक बाड़ा मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है जिसके तहत स्वामी प्रसाद मौर्य इसमें फास्ट नज़र आ रहे है दरअसल,श्रीरामचरित मानस के पन्नों की प्रतियां जलाने के मामले में पीजीआइ पुलिस ने बीते दिन रविवार की रात स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 के नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने सोमवार सुबह पांच आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश जारी है।श्रीरामचरित मानस पर विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में बीते दिन रविवार को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा वृंदावन योजना तिराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे विरोध प्रदर्शन हुआ और  महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने श्रीरामचरित मानस के पन्नों की प्रतियां जला दी  थीं।

महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म संस्कृति और श्रीराम चरित मानस की चौपाई और रचयिता तुलसीदास पर भी सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया ,महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव ने कहा था कि श्रीरामचरित मानस में कई चौपाइयों में जातियों के विषय में गलत बाते लिखी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *