बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व मंत्री और गोकाक से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश जारकीहोली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस विधायक लक्ष्मी हेब्बलकर पर गंभीर आरोप हैं और साथ ही रमेश जारकीहोली ने कहा है कि लक्ष्मी हेब्बलकर की वजह से डीके शिवकुमार के साथ मेरे संबंध ख़राब हुए और एक महिला के माध्यम से उन्होंने मेरी छवि खराब की। डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं सहित 120 लोगों की अश्लील सीडी बनाई है। अश्लील सीडी विवाद को सीबीआई को सौंपा जाना सही होगा।
कांग्रेस नेताओं समेत 120 लोगों की अश्लील सीडी बनी, हड़कंप मचा

