राहुल के ध्वजारोहण पर बवाल,सामने आई ये बात

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हुआ वहीँ इस पर विपक्ष की निगाहें बनीं रही और बवाल  सामने आया है,एक दिन पहले भी राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। अब इस ध्वजारोहण को लेकर भारी विवाद  होने लगा है और आरोप है कि राहुल गांधी ने ध्वज हिता का अपमान किया है। मामला इसलिए सुर्ख़ियों में आ रहा है क्यूंकि लाल चौक पर ध्वजारोहण की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें राहुल गांधी का कटआउट तिरंगे से ऊपर है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपना कटआउट लगाकर तिरंगा फहराया। यह पूरी तरह से निंदनीय है कि एक पार्टी का तथाकथित नेता ऐसा करे। यह ध्वज संहिता का साफ़ अपमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *