राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदला गया,जानिए अब किस नाम से प्रचलित होगा उद्यान ?

आज शनिवार को राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नया नाम रखा गया जिसके तहत अब ये गार्डन अमृत उद्यान के नाम से बुलाया जाएगा मुगल गार्डन का नाम अमृत महोत्सव के तहत  बदला गया है। यह हर साल आम लोगों के लिए खोला जाता है। इस साल भी 31 जनवरी से इसे जनता के लिए खोला जा रहा है। लोग यहां 12 बजे से रात नौ बजे तक यहां घूमने आ जा सकते हैं। लोग यहां ट्यूलिप और गुलाब की विभिन्न प्रजातियों को देखने जाते हैं। 

आकर्षण का केंद्र
राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटक स्थल बन गया है। ब्रिटिश और मुगल दोनों के उद्यानों की झलक मिलती है। एडविन लुटियंस ने पहले देश-दुनिया के उद्यानों का अध्ययन किया  और इस उद्यान में पौधारोपण में करीब एक साल का समय लगा।

इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले भी सरकारों द्वारा कई जगहों के नाम बदले गए हैं जिनमेंकई भवनों, संस्थाओं और सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं। औरंगजेब रोड का नाम बदलकर अब्दुल कलाम रोड, योजना आयोग का नाम बदलकर नीति आयोग, रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग और फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *