238 यात्री सवार फ्लाइट में बम,सूचना से हड़कंप 

आज शनिवार सुबह तड़के रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया जिस खबर के बाद तुरंत विमान को उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। पुलिस के अनुसार विमान में 240 यात्री सवार हैं। खबर ये भी है कि यह फ्लाइट दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होनी थी।

आपको बतादें  कि फ्लाइट AZV2463 जिसका संचालन अजुर एयर की तरफ से किया जाता है, उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही डायवर्ट किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, दबोलिम एयरपोर्ट निदेशक को रात करीब 12.30 बजे एक ईमेल के जरिए इस फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली जिसके बाद इस फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले ही मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में भी बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। तब बम की सूचना फर्जी निकली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *