लेखपाल-पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की योजना बनाने के लिए आरोपियों ने रिसाॅर्ट में अलग से टेबल बुक की और योजना तैयार की। सात से आठ लोगों ने दावत के दौरान अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंचाने, उनसे पैसे वसूलने और प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने पर पूरी प्रकरण को तैयार किया गया। तब ये स्कैम किया गया।
एसआईटी पेपर लीक मामले में जहां एक तरफ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। वहीं साक्ष्य जुटाने के साथ ही हर बारीक तथ्यों को भी ढूंढ़ने में लगी हुई है। गिरफ्तार किए जा रहे आरोपियों से पूछताछ के बाद पेपर लीक की पूरी कहानी किसी फिल्म की तर्ज पर खुलती जा रही है। एसएसपी हरिद्वार ने सहारनपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

