धूप निकलने से मौसम सुहाना,ठंडी हवाओं से राहत नहीं 

उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं से आज सोमवार को ,मौसम में ठिठुरन महसूस की गई है। दिल्ली का सफदरजंग इलाका 1.4 डिग्री के साथ ठंड से काँपा । वहीं लोधी रोड पर आज सुबह 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।  जबकि बीते दिन रविवार के बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में सोमवार को भी भारी गिरावट दर्ज हुई है। धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है और आसमान भी साफ है।लेकिन ठंडी हवा के चलते मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है। 

आज दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहेगा लेकिन ठंडी हवाएं जारी रहेंगी  पूरे सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 19 जनवरी से तापमान में कुछ और राहत मिलने हो सकती है। 

रविवार का हाल =बीते दिन रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई । रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *