पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक,उनकी तरफ भागा युवक 

आज कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा के लिए घेरा तोड़कर गाड़ी के पास पहुंचा। इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेंधमारी से मना किया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनके वाहन के नजदीक आया और व्यक्ति ने पीएम मोदी को माला पहनाने के उद्देश्य  से आया। हालांकि, व्यक्ति को पीएम की तरफ आता देख, सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे बीच में ही रोक दिया। तुरंत उसे पीएम के काफिले से दूर किया गया।

प्रधानमंत्री ने कार के दरवाजे के ऊपर से माला लेने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन लड़के तक नहीं पहुंच सके। सड़क पर उनके साथ रहे सुरक्षा अधिकारियों ने माला पकड़ी और उसे बाद में प्रधानमंत्री को दिया। मोदी ने माला अपनी कार में रख दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *