हाथी पर बैठकर योग कर रहे रामदेव ज़मीन पर गिरे, देखें वीडियो

योगगुरु स्वामी रामदेव उस वक्त हाथी से नीचे गिर गए जब वो उस पर बैठकर योग कर रहे थे। हादसे में रामदेव को ज्यादा चोट नहीं आई है।
स्वामी रामदेव को हाथी पर बैठकर योग करना उस समय भारी पड़ गया जब हाथी ने अपनी मुद्रा बदली और ऊपर बैठे रामदेव संतुलन खोकर जमीन पर गिर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगगुरु रामदेव मथुरा स्थित रमणरेती में गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में संतो को योग सिखा रहे थे।
उनके हाथी से नीचे गिरने का 22 सेकंड का वीडियो वायरल होते देर नहीं लगी। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *