भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी का नया अभिनय, क्रिकेट टीम के मेंटर बने धोनी

इसी वर्ष दुबई के ओमान में टी-20 विश्व कप होने वाला है। 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान भी हो चुका है। इस बार कई नए खिलाड़ी भी मैच में पारी खेलेंगें,लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज टीम इंडिया का ये है कि इस मैच में एमएस धोनी वापस आए है। खबर ये है कि धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में लाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट में यह धोनी की नई शुरुआत मानी जा रही है। बीसीसीआई ने कैप्टन कूल यानी एमएस धोनी को टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम का मेंटर बनाकर बड़ा सरप्राइज दिया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर रहेंगे। बता दें कि यह टूर्नामेंट 17 अक्तूबर से दुबई और ओमान में खेला जाएगा। वह केवल टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मेंटर बनने को तैयार हुए। इसके बाद मैंने अपने साथियों के साथ इस मसले पर चर्चा की। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा इसपर सहमत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *