इस वर्ष सर्दी ने सभी को ठिठुरन दी हैं। अधिकतर राज्यों में सर्दी की वजह से कही येलो अलर्ट तो कही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीँ अगर बात करे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बरपा है जिसकी वजह से आज तापमान और गिरने की आशंका है और कोहरे का भी असर बना रहेग। आज सवेरे दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसकी वजह से उड़ानों का संचालन इस समय सामान्य है फिर भी यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लेना चाहिए। दूसरी तरफ उत्तर रेलवे की 12 ट्रेन देरी से चल रही हैं और दो को दोबारा शेड्यूल किया गया है।
दिल्ली का पारा नैनीताल, देहरादून, जम्मू, कटरा, अमृतसर से भी निचले स्तर पर जा पहुंचा है बीते दिन बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं दस साल बाद चार जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ है। इससे पहले 4 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते दिन धुप तो रही लेकिन जरा सी भी ठण्ड से राहत नहीं थी।
सात जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने सात जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

