नई दिल्ली : आज मंगलवार सुबह थाईलैंड के फुकेत जा रही इंडिगो की फ्लाइट को वापसी करनी पड़ गयीं क्यूंकि उसमें कुछ तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। दरअसल ,आज सुबह मंगलवार इंडिगो का एक विमान करीब 50 मिनट के भीतर ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। ख़बरों की मानें तो Indigo 6E-1763 विमान थाईलैंड के फुकेत के लिए निर्धारित था और पायलट ने सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी थी। लेकिनउड़ान भरते ही कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का संकेत प्राप्त हुआ और यह दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह करीब 7:31 बजे लौट आया। सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया है कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद इंडिगो पायलट ने एहतियाती लैंडिंग के लिए कहा। एटीसी ने उतरने की अनुमति दी और पूरी आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की। कुछ देर बाग इंडिगो ने खुद घटना की खबर साझा की । फुकेत की उड़ान के लिए यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है। इंडिगो ने एक बयान में कहा, यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

