दिल्ली में हुई दिल दहलाने वाली वारदात,युवती का एक्सीडेंट मामलें में अब जांच की कार्रवाई तेज़ी से शुरू कर दी गई है इसी कड़ी में जहां बीते दिन सोमवार को युवती का पोस्टमार्डम हुआ वहीँ आज उसका अंतिमसंस्कार किया जाएगा। आज मंगलवार सुबह तड़के ही दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम कंझावला घटना की जांच के सिलसिले में जोंटी गांव पहुंची है। यहां टीम ने घटनास्थल की जांच की और मौके का बारीकी से शिनाख्त करेगी। टीम का नेतृत्व विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह के हाथो में हैं।
दिल्ली पुलिस की जांच में एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। कंझावला युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी।
हादसा नहीं साजिश –मृतक युवती के घरवालों का साफ़ कहना है कि उनकी बेटी के साथ हुई यह घटना सिर्फ घटना नहीं साजिश है। परिजनों व स्थानीय लोगों ने सुल्तानपुरी थाने का घेराव भी किया। थाने के बाहर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। बड़ा खुलासा –इस मामलें में पुलिस की अभी तक की जांच में बड़ा सच सामने आया है कि घटना के वक्त युवती अकेली नहीं थी स्कूटी पर उसके साथ एक और लड़की देखि जा रही है जिसकी पुष्टि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हुई है,लेकिन सवाल ये है कि अगर उस युवती को भी छोटे लगीं थी तो उसने घटना के बाद पुलसि को जानकारी क्यों नहीं दी? इस मामले में आगे की पड़ताल हो रही है।
Kanjhawala case: जोंटी गांव पहुंची पुलिस,हुआ बड़ा खुलासा

