आपको भी आए ऐसा SMS तो रहें सतर्क,ऊर्जा सचिव की उड़ी नींद

साइबर अपराधियों ने ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को ही बिल जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने का एसएमएस भेजा  और उन्होंने इसकी शिकायत करते हुए सभी बिजली उपभोक्ताओं से भी ऐसे फ्रॉड मैसेज से बचने के लिए सतर्क किया।
आपको बतादें कि ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को एक मैसेज आया, जिस में लिखा हुआ था कि पिछले महीने का बिजली बिल अपडेट न होने से आपका बिजली कनेक्शन रात 9:30 बजे काट दिया जाएगा। इस बात का ऊर्जा सचिव ने संज्ञान लिया।  इसकी शिकायत पुलिस से करने के साथ ही प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं से भी ऐसे साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *