मसूरी : हर साल की तरह इस साल भी विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज आज से मसूरी में हो गया है । विंटर लाइन कार्निवाल समिति के सचिव शैलेन्द्र सिंह नेगी ने इस आयोजन के बारें में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विंटर लाइन कार्निवाल में समिति के वॉलेंटियर्स आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं देखेंगे। ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स, पुरस्कार, विदाई, स्टॉल व्यवस्था, भोजन, आदि के लिए भी समितियां बनाई गई हैं।
26 दिसंबर को सुबह राजपुर-झड़ीपानी-बार्लोगंज में दर्शक ट्रैकिंग के साथ ही बर्ड वाचिंग और फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यह कार्निवल दिन में 12 बजे से सांस्कृतिक झांकी के साथ शुरू हो गया है । इसके बाद 4 बजे पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थवाल मांगल गीत की प्रस्तुति देगीं। 6 बजे टाउनहॉल में स्वर्णिमा गुंसाई का संगीत कार्यक्रम, शाम 7 बजे बंसती बिष्ट जागर की प्रस्तुति होगी।और रात्रि 8 बजे स्टार नाइट में वडाली ब्रदर्स का प्रोग्राम होगा ।

