माफिया की 5 दिन की रिमांड बढ़ाई गई,ईडी ने मांगी मोहलत 

गौरतलब है कि मनी लांड्रिंग के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी जेल में हैं जिसकी कस्टडी रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़गई है। उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई औरप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दस दिनों की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद माफिया मुख्तार को जिला न्यायालय में पेश किया।

आज शुक्रवार पूछताछ के लिए और रिमांड की मांग हुई थी जिसपर कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड अवधि और बढ़ा दी। मुख्तार के वकील ने कस्टडी रिमांड बढ़ाने का विरोध किया था। ईडी के अधिवक्ता ने कहा कि अभी पूछताछ के लिए और टाइम की जरुरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *