गौरतलब है कि फिरसे चीन में कोविड-19 का कहर गरमा रहा है और इधर देश की संसद से लेकर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया का पत्र राजनीति में गर्मी पैदा किया हुआ है ,सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे काफी आक्रामक रूप दे दिया है। आज गुरूवार को संसद में राजनीति सरगर्मी चढ़ी रही जसिके चलते एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया दी कि आज तो अखबार और टीवी चैनलों पर अचानक डर पैदा कर देने वाली कोविड-19 की खबरें हैं। जवाब में वह कहते हैं कि कन्याकुमारी से चल कर 107 दिन बाद राहुल गांधी 24 दिसंबर को दिल्ली में पहुँच रहे हैं।
24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से होकर जाएगी। हरियाणा से होकर पंजाब और फिर जम्मू-कश्मीर तक जा पहुंचेगी। पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के अनुसार राहुल गांधी की इसी यात्रा को लेकर भाजपा वाले घबरा रहे है, कमल किशोर कहते हैं कि तीन दिन पहले भाजपा के किसी नेता और मंत्री को कोविड-19 की चिंता नहीं थी, लेकिन कल से सभी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया तो बाकायदा मास्क पहनकर टीवी पर अपनी बात कहने आए।

