कोरोना फिरसे देश में दस्तक देने को तैयार है,इसी से बचाव के लिए राज्यों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी आज बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक की जिसमें कोरोना से बचाव की एसओपी जारी करने की बात कही। मंत्री जी ने कहा कि कोरोना जैसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एहतियातन एसओपी जारी करके उसे बचाव पहले से ही किया जाना आवश्यक है।
स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने आज बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की और चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की चिंता पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देेश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। डा. रावत ने कहा कि राज्य में 1800 वेलनेस सेंटर भी तैयार किए गए हैं।
750 सीएचओ को नौकरी दी जा रही है। पांच ग्राम सभाओं में एक सीएचओ की तैनाती होगी। वहीं ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देगा और स्क्रीनिंग देगा। राज्य में 25 लाख लोगों की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। सबकी जांच फ्री होगी और आयुष्मान भारत में फ्री इलाज मिलेगा।

