देहरादून : उत्तराखंड पुलिस की तरफ से आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का बुधवार को आगमन हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का सुन्दर स्वागत किया।
चैंपियनशिप में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग करने उतरे हैं। इसमें जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी समिल्लित हुए हैं। पुलिस लाइन में आयोजित इस चैंपियनशिप में दर्शकों ने तालियों की गूंज से खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ।
इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया कि खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके चलते पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं। उन्होंने इस कोटे से भर्ती प्रक्रिया खोलने की मांग की।

