कांग्रेस नेता पीएम मोदी की हत्या की रची साजिश,एफआईआर होगी दर्ज  

पन्ना : कांग्रेस नेता पर पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करना अब भारी पद सकता है। कांग्रेस पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना में ‘पीएम की हत्या’ की बात कहकर भारी बवाल का मुद्दा खड़ा कर दिया है। ऐसा कहकर वे भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि, जब इस मामले में विवाद बढ़ा तो राजा पटेरिया ने सफाई दी कि मैंने हत्या करने की बात नहीं कही, बल्कि अगले चुनाव में मोदी को हराने की बात कही है। फ्लो में हो गया है। इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। राजा पटेरिया बीते दिन रविवार को पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत में थे। वायरल वीडियो के मुताबिक़,‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों को, आदिवासियों को, अल्पसंख्यकों का भारी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हत्या इन द सेंस हराने का काम करो।’

बताया जा रहा है कि पटेरिया पर हत्या की साजिश रचने की एफआईआर दर्ज करना ज़रूरी है। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट है कि पटेरिया हत्या की योजना बना रहे हैं। मामला बेहद गम्भीर है। यह सोची-समझी साजिश है,अगर वो महात्मा गांधी को मानते तो उनकी जुबान पर हत्या की बात नहीं आती। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *