पिथौरागढ़ आएँगे पीएम मोदी,जानिए क्या होगा इस विज़िट का मकसद 

देहरादून : कुमाऊं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से मानसखंड कॉरिडोर चारधाम यात्रा से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर को नई पहचान दिलाने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। वह पिथौरागढ़ स्थित नारायण आश्रम में प्रवास कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री से इसके लिए अनुरोध करेंगे कि वे यहां प्रवास करें।
मीडिया ख़बरों की मानें तो,मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सीमांत क्षेत्रों के प्रति विशेष लगाव है। ऐसे गांव उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने अंतिम गांव को पहला गांव का माना है। पीएम मोदी अभी कुछ ही पहले माणा क्षेत्र आए थे। उनके वहां आने से माणा क्षेत्र को नई दिशा मिली है।
प्रधानमंत्री नारायण आश्रम और मायावती आश्रम में प्रवास करें। सरकार मानसखंड कॉरिडोर बना रही है। कैलाश यात्रा का मार्ग भी तैयार हो रहा है। मंशा है कि चारधाम यात्रा पर जो यात्री आएं वे मानसखंड गलियारा में शामिल तीर्थस्थलों में भी जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *