अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, पहली भारतीय महिला एथलीट जिसने दो पैरालंपिक मेडल जीते

नई दिल्ली: भारत का गौरव लगातार हमारे भारतीय खिलाड़ी बढ़ा रहे हैं। गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक अपने हुनर से भारत के नाम कर दिया है। बीते दिनों भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने होनी जीत का परचम लहराया है। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रांन्ज मेडल पर निशाना दागा है। अवनि ने 445.9 का स्कोर करते हुए पदक पर कब्जा करने में सफलता हासिल की है। टोक्यो पैरालंपिक में 19 वर्षीय अवनि की ये दूसरी जीत है।  इससे पहले वह गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वह भारत की पहली महिला एथलीट हैं जिन्होंने एक पैरालंपिक में दो मेडल जीते है। उनसे पहले  जोगिंदर सिंह सोढ़ी इन खेलों के एक ही चरण में कई पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे।

आपको बतादें कि अवनि लेखरा ने इस जीत से पहले भी पैरालंपिक में 30 अगस्त को 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने  किया था। अवनि ने 21 निशानेबाजों में सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में क्वालीफाई किया था। अवनि ने स्वर्ण पदक मुकाबले में  60 सीरीज के छह शॉट के बाद 621.7 का स्कोर बनाया जो शीर्ष आठ निशानेबाजों ने सर्वश्रेष्ठ था।  वहीं कांस्य पदक जीतने के बाद अवनि लेखरा ने कहा, मुझे बहुत खुशी हो रही है। इसपर विश्वास नहीं हो रहा है।अवनि की इस शानदार जीत पर देश के पीएम मोदी नें भी उन्हें बधाई सन्देश दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *