MCD Election 2022 :  मुख्यमंत्री धामी ने किया रोड शो,केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली : आज दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो किया आज से प्रचार बंद किया जा रहा है। उम्मीदवार बिना किसी तामझाम के मतदाताओं से संपर्क साध सकते है इसमें कोई मनाही नहीं होगी। इस तरह उम्मीदवारों के पास मतदाताओं को लुभाने के लिए कम वक्त है आगामी चार दिसंबर को मतदान किया जाएगा। उम्मीदवार आज शाम तक जनसभाएं कर सकेंगे।  दिल्ली के स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि चार तारीख को दिल्ली में एमसीडी चुनाव होगा, उसके लिए साउथ और वेस्ट क्षेत्र के 7 जिलों में पुलिस ने पूरी तैयारी की हुई है।बूथों पर विश्लेषण होगा।  सभी जगह पुलिस तैनात रहेगी। 7 जिलों में 30,000 पुलिस को तैनात किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोग 4 तारीख का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो BJP को वोट दे सकें, क्योंकि BJP ने MCD में अच्छा काम किया है तो वहीं केजरीवाल जी ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है, उनके मंत्री जेलों में बंद हैं,वहीं केजरीवाल जी भी चिंतित हैं कि कहीं इसमें उनका भी नाम नहीं हो।  त्तराखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी ने एमसीडी चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन शाहदरा में रोड शो किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *