हरिद्वार में पुलिस की सख्ती के बाद भी शादियों में लोग शोशेबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां ये मामला हरिद्वार, सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश वाले वीडियो से फेमस हो रहा है। अब नामित पार्षद ने अपनी ही शादी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया। ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पार्षद की राफइल और लाइसेंस भी पुलिस ने जब्त हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित पार्षद हारून खान की दो दिन पहले शादी थी। शादी से एक दिन पहले कार्यक्रम के दौरान अपने आवासीय परिसर में हारून ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। सोमवार को सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर देखा गया।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोपी हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

