प्रयागराज : यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में यूपी का तेजी से विकास दौड़ रहा है। विकास की यह रफ्तार जारी रखने के लिए एक बार फिर नगर निगम में भाजपा की सरकार को लाना होगा। नगर निगम में भाजपा की सरकार होने के कारण विकास कार्य में काफी तेजी आई है। प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उदाहरण लोगों ने देखा है। गुंडा, माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सीएम योगी ने ये भी कहा कि गरीब छात्रों को कोचिंग के लिए सरकार ने अभ्यूदय कोचिंग योजना को शुरू किया गया है। सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इसमें जो भी दिक्कतें हैं उनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। योगी ने 1295 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।
इस कार्यक्रम में स्वनिधी योजना, आवास योजना के 20 लाभार्थियों को चाबी सौंपी। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, पीयूष रंजन निषाद, प्रवीण पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, महापौर अभिलाषा गुप्ता, सांसद केशरी देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, अवधेशचंद्र गुप्त सहित तमाम विधायक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

