देहरादून : आज प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी का काफिला जब सड़क से गुजर रहा था तो सड़क पर चोटिल लड़कों को देखक्र मुख्यमंत्री धामी ने अपना काफिला रुकवाया और वो गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क किनारे खड़े लड़कों के पास पहुंचे। इस दौरान यहां भारी भीड़ लग गई। सीएम ने लड़कों को तुरंत अस्पताल भिजवाया और वाडिया इंस्टीट्यूट से वापसी के दौरान सिनर्जी अस्पताल जीएमएस रोड के नजदीक स्कूटी सवार दो लड़के गिर गए। सड़क पर चोटिल बच्चों को देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकवाया। दोनों लड़कों का उन्होंने हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।
सीएम धामी का अचानक सड़क पर रुका काफिला,ऐसा क्या हुआ इकठ्ठे हुए लोग ?

