देहरादून : हाल ही में अभी उत्तराखण्ड के देहरादून और ऋषिकेश मार्ग को जोड़ने वाला रानीपोखरी में जाखन नदी पर पुल टूट गया था। आज इस घटना पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने राजधाानी देहरादून की सड़कों पर प्रदर्शन किया। आज प्रद्रशनकारियों ने प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया और सभी कार्यकर्ताओं ने भारी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज के ऑफिस का घेराव करने की कोशिश भी की। जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वहीँ रोक दिया।इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड सरकार और मंत्री सतपाल महाराज पर लापरवाही का आरोप गड़ा है।
आपको बतादें कि बीती 27 अगस्त को रानीपोखरी में ऋषिकेश- देहरादून मोटर मार्ग पर जाखन नदी के ऊपर बना पुल टूट गया था। पुल के टूटने से ऋषिकेश से जौलीग्रांट, भानियावाला, डोईवाला और देहरादून जाने वाले वाहनों को श्यामपुर बाईपास से नेपाली तिराहा से छिद्दरवाला होते हुए जाना पड़ रहा था। सोमवार को थानो-भोगपुर आंतरिक मोटर मार्ग खुलने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
ये जो पुल छतिग्रस्त हुआ है वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अलर्ट हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इसपर बड़ी बैठक हुई है और कुछ निर्देश भी पारित किए गए हैं।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास पर सिंचाई, वन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता कर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था को धरातल पर उतारने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने उत्तराखंड अंतरिक्ष उपग्रह केंद्र के निदेशक प्रो. एमपीएस बिष्ट से रानीपोखरी पुल के संबंध में उपग्रह के आंकड़ों के माध्यम से विस्तृत जानकारी ली। इसके भूवैज्ञानिक कारणों पर भी उनसे विस्तार से चर्चा की।

