अब कोरोना टीकाकरण के स्लॉट को गूगल पर सर्च करके कराइए बुक

नई दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी के बचाव में  देशभर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को और आसान बनाने की कगार में अब लोग स्लॉट बुक करने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होंगें। क्यूंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक हम सेवा जारी की है। अब गूगल के जरिए भी टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज (बुधवार) को एक ट्वीट में इस बात की जानकारी साँझा की है। 
मंडाविया ने एक ट्वीट में कहा, ‘ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के टीके तक लोगों की पहुंच को और आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब गूगल पर ‘कोविड वैक्सीन नियर मी’ सर्च करिए, स्लॉट आदि की उपलब्धता देखिए और ‘बुक माइ अपॉइंटमेंट’ फीचर का उपयोग करते हुए टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *