ज्ञानवापी पर आज कोर्ट का आएगा बड़ा आदेश

वाराणसी: बेहद चर्चित ज्ञानवापी मस्जिद मामलें में आज कोर्ट बड़ा फैसला सुनाने वाली है। जिसमें अब ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले से संबंधित एक प्रकरण में आज का दिन काफी अहम्अ है और सभी की निगाहें इस फैसले पर  टिकीं हुईं हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में ज्ञानवापी मामले में किरन सिंह की तरफ से दाखिल वाद सुनवाई योग्य है या नहीं। इसपर आज सोमवार को फैसला आएगा।

मामलें पर बीते 15 अक्टूबर को अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई थी और आदेश के लिए 27 अक्टूबर गुरुवार की तिथि नियत की गई थी। 18 अक्टूबर तक दोनों पक्षों को लिखित बहस दाखिल करने को कहा गया था। 8 नवंबर को जज अवकाश पर थे जिस लिए आज की तारिख निर्धारित हुई थी।

इस प्रकरण में वादिनी किरन सिंह की तरफ से मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित करने, परिसर हिंदुओं को सौंपने और शिवलिंग की पूजा पाठ राग भोग की अनुमति मांगी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *