कैबिनेट मंत्री के बयान से सभी हुए हैरान,बाद में दी सफाई 

देहरादून : उत्तराखंड के मंत्रियों को नई और महंगी गाड़ियां चाहिए ऐसा हम नहीं बोल रहे बल्कि परिवहन विभाग मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि नई गाड़ियों से जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा बेहतर होगी।  परिवहन विभाग ने वित्त को जो प्रस्ताव सौपा था उस पर अप्पत्ति आई,आपको बतादें कि  बीते दिनों परिवहन विभाग ने महंगी गाड़ियों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वित्त विभाग ने इस पर आपत्तियां लगाते हुए प्रस्ताव वापस कर दिया था। 

अब विभाग इन आपत्तियों को दूर करने पर काम कर रहा है। उधर, परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीजल, पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बहुत सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पास बहुत पुरानी गाड़ियां हैं। मंत्री ने कहा कि हमने बड़ी गाड़ियों की डिमांड नहीं रखी है। जो हैं, वह सही होनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *