प्रदेश के माणा गांव से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

चमोली : प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तराखंड के अंतिम गांव माणा से शुरू हुई। इस यात्रा से पहले कई कांग्रेसी नेताओं ने बद्रीनाथ मंदिर में पूजा की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधानसभा के उपनेता भुवन कापड़ी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।
यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी को समर्पित किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि बदरीनाथ दर्शन के बाद यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी को समर्पित किया गया है। माहरा ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर सबूतों को मिटाने और छेड़छाड़ किए जाने और केस से जुड़े भाजपा के नेताओं को बचाने का आरोप लगाया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूकेएसएससी, पुलिस और विधानसभा भर्ती सहित अन्य घोटालों इस यात्रा के दौरान प्रदेश की जाएगा।इस यात्रा का पहला चरण आठ नवंबर को रुद्रप्रयाग में समाप्त होगा। दूसरा चरण टिहरी में श्री देव सुमन व स्वतंत्रता सेनानी गब्बर सिंह के गांव से शुरू किया जाएगा। तीसरे और चौथे चरण की यात्रा कुमाऊं क्षेत्र में की जाएगी। और यात्रा का समापन हरिद्वार में गंगा आरती के साथ किया जाएगा।