मसाल गांव के ग्रामीण सीएम योगी से मिलने पहुंचे,किया अनुरोध 

शिलान्यास: यूपी  के मुखिया योगी आदित्यनाथ की जन्मस्थली मसालगांव के ग्रामीण लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले।  ग्रामीणों ने उन्हें साल गांव में मां भगवती चंद्रबदनी मंदिर के शिलान्यास के लिए निमंत्रण किया। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ के पिता स्व आनंद सिंह बिष्ट 70 के दशक में अपर यमुना वन प्रभाग के मसाल गांव क्षेत्र में वन दरोगा थे और वो माल गांव के पास वन विभाग की चौकी में पूरे परिवार के साथ रहा करते थे। जहां योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। 

योगी आदित्यनाथ ने शिष्टमंडल से बड़ी उत्सुकता के साथ क्षेत्र के बारे में विस्तृत बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, सड़कों, स्वस्थ्य, पलायन व खेती बाड़ी विषय पर चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को वहां पहुँचने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *