रुड़की : प्रदेश के रुड़की गुलाब नगर मोहल्ले में बीते दिन बुधवार को देर रात एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई और हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत की और आग को काबू में लिया लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आई हैं।दमकल की गाड़ियों ने गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया। इस बीच कारखाने से धमाके की आवाज ही निकलती रही, जबकि कारखाने में मौजूद चौकीदार की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
रुड़की में दर्दनाक हादसा,जिंदा जला एक वृद्ध

