कल मोरबी पहुँच रहे पीएम मोदी,नौ आरोपी गिरफ्तार

मोरबी :  बीते दिन रविवार को गुजरात के मोरबी पुल हादसे के बाद अभी तक 132 लोगों की मौत होने की खबर है  इस हादसे की जांच अब एसआईटी के हाथों सौंपी जा चुकी है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे है और और स्थिति का जायजा लिया है। गुजरात के मोरबी में हुए हादसे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक नवंबर को मोरबी पहुंचेंगे । बताया जा रहा है कि पीएम मोदी घटनास्थल का जायजा लेंगे।  मोरबी पुल हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बचाव कार्य में हरसंभव मदद मुहैया कराए। इसके अलावा दिल्ली सीएम केजरीवाल का हरियाणा के आदमपुर में रोड शो रद्द हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख व्यक्त किया। थलसेना, वायुसेना, नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *