राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में गांव हमीराका गांव में दलित समाज के एक मंदिर में भारी विवाद हो गया,अन्नकूट का प्रसाद फेंकने को लेकर बवाल शुरू हुआ विवाद यहाँ तक जा पहुंचा भाजपा विधायक संदीप यादव के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। बाद में मंदिर में तोड़फोड़ भी हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह मामला 26 अक्टूबर का निकला है। शिव मंदिर में दलित समाज के युवक भगवान गोवर्धन का प्रसाद तैयार हो रहा था। इस समय एक पक्ष के छह लोग वहां पहुंचे। उन्होंने प्रसाद उठाकर फेक दिया। साथ ही मंदिर में पूजा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है । महिलाओं के लिए भी अभद्र बात कही। हमीराका गांव के रविंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना अधिकारी ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस पर विधायक समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोक-झोंक हो गई। मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया।

