एक नवंबर को होगा  गुजरात चुनाव एलान 

अहमदाबाद : हिमाचल चुनाव के बाद गुजरात विधानसभा चुनावों का एलान किया जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग एक नवंबर को गुजरात चुनावों का ऐलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकता है। दिसंबर को पहले सप्ताह में मतदान होने की संभावना है।अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक से दो दिसंबर को पहले चरण और चार से पांच दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान हो सकते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही साथ गुजरात चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित किए जा सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *