श्रीनगर : टारगेट किलिंग के खौफ से लोग पलायन करने पर मजबूर है इसी कड़ी में शोपियां जिले के चौधरी गुंड में 15 अक्तूबर को आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट की हत्या होने के बाद लोगों ने कश्मीर के राजनीतिक दलों व ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस ने इसकी निंदा की, लेकिन इस घटना के बाद कश्मीरी पंडित समुदाय डर गया है और यही कारण है कि चौधरी गुंड गांव से सभी कश्मीरी पंडित परिवार पलायन कर जम्मू में जा कर रह रहे हैं। हालांकि पुलिस के अनुसार ये लोग अक्सर सर्दियों में जम्मू पलायन करते हैं।
श्रीनगर से करीब 55 किलोमीटर दूर शोपियां जिले के चौधरी गुंड गांव में सन्नाटा है और जितने भी कश्मीरी पंडित परिवार यहां आतंकवाद के दौर के बाद रहने आए वे आज जम्मू रवाना हुए हैं। सभी के घरों पर ताले लटके हुए हैं। सूत्रों की मानें तो गांव में कुल नौ कश्मीरी पंडित परिवार रहते थे। पूरण कृष्ण भट की हत्या के बाद हत्या के बाद से उनका परिवार जम्मू चला गया था। लेकिन अब जो आठ परिवार बचे थे वे भी यहां से चले गए। यहाँ रहने वाले लोगों ने बताया है कि करीब 46 सदस्य हैं, जो घर छोड़कर चले गए। उनके अनुसार कुछ ने तो अपनी खेती और बागवानी का काम भी अधूरा ही ऐसे छोड़कर गए हैं।

