मुंबई : देश के सबसे बड़े दानवीर अरबपतियों की लिस्ट में शिव नादर ने सबको पछाड़ कर देश के सबसे बड़े दानवीर का खिताब अपने नाम कर लिया है। हुरुन इंडिया की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी कंपनी एचसीएल के फाउंडर शिव नादर ने हर दिन करीब 3 करोड़ रुपये दान किया है। यानी उन्होंने सालाना 1,161 करोड़ रुपये दान का दान में दिये हैं। इस दान के कारण उन्होंने भारत के सबसे उदार व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है।
बता दें कि शिव नादर से पहले लगातार दो सालों तक देश के सबसे बड़े दानी का खिताब आईटी कंपनी विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी के नाम रहा था। लेकिन शिव नादर ने दान के मामले में इस साल उन्हें भी पछाड़ दिया है. अजीम प्रेमजी ने इस साल करीब 484 करोड़ रुपये का वार्षिक दान दिया।
वहीं देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी दान के मामले में शिव नादर और अजीम प्रेमजी से काफी पीछे हैं। एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के मुताबिक भारत के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी परोपकार सूची में 7वें नंबर पर हैं. उन्होंने इस साल 190 करोड़ रुपये दान किए।
शिव नादर बने सबसे बड़े दानवीर,गौतम अडानी 7वें पायदान पर

