जल्द ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावहोने वाले है जिसके लिए आज बुधवार भाजपा ने अपने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज से और अनिल शर्मा मंडी से मैदान में उतरे हैं। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश में आगामी 12 नवंबर को चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक बीते दिन मंगलवार देर रात तक रही। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।
एंटी इनकम्बेंसी की वजह से तीन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों के टिकटों पर तलवार लटक गई है, जबकि दो मंत्रियों के विधानसभा हलके बदले जाने पर भी चर्चा की गई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक सभी टिकटों पर फैसला ले लिया था। भाजपा ने बुधवार सुबह 62 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई प्रादेशिक नेता मौजूद हुए।

