लखनऊ के लोहिया पार्क में किशोरी से दरिंदगी

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक 14 वर्षीय लड़की से दर‍िंदगी का मामला सामने आया है. लोह‍िया पार्क में हुए इस जघण्‍य अपराध से राजधानी में सनसनी में मच गई है. बेहोशी की हालत में लड़की को झलकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुल‍िस ने भी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हाल ही में गोमतीनगर में एक ऑटो में सवार युवती से हुए गैंगरेप से इस नए कांड ने मह‍िला सुरक्षा को लेकर हड़कंप मचा द‍िया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी से रेप करने वाला उसका मित्र है। लड़के ने उसे पार्क में मिलने के बहाने बुलाया था। एकांत का फायदा उठाकर उसने उसके साथ दर‍िंदगी की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, गौतमपल्ली निवासी किशोरी की इंस्‍टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। मंगलवार को उससे लोहिया पार्क में मिलने गई थी। जहां युवक ने उसके साथ रेप किया। पुल‍िस ने बताया क‍ि परिजनों की तहरीर पर आरोपी सागर के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।