कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए सोनिया गाँधी ने डाला वोट

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने हैं। बता दें कि कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा। वहीं कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर 22 साल बाद चुनाव हो रहा है। कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 2000 में चुनाव कराया गया था। पिछले 22 साल से अध्यक्ष पद पर या तो सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी क़ाबिज़ हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा शिविर में पार्टी के अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाला। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान किया। और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत पार्टी नेताओं ने भी राज्य कार्यालय में अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर पर तीख़ा हमला करते हुए पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस में आंतरिक प्रजातंत्र है, लेकिन भाजपा में ऐसी व्यवस्था नहीं है।