राजस्थान में बीते दिन रविवार को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप का केंद्र जयपुर, बीकानेर और गंगानगर जिलों में धरती के कई किलोमीटर नीचे बताया गया। अच्छी बात ये रही कि किसी तरह की जान-माल के नुकसान नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक़,सबसे पहले भूकंप 12 बजकर 27 मिनट पर श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में आया। इसका केंद्र पाकिस्तान की सीमा के बिल्कुल नजदीक था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 रिकॉर्ड की गई।
इसके आठ मिनट बाद जयपुर में भूकंप आया। यहां रात 12.36 बजे भूकंप के झटके लगे। इस बार तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इस भूकंप का केंद्र जयपुर के फागी और चाकसू के बीच रहा।

