नई दिल्ली :कोरोना संक्रमण की संख्या बीते कई दिनों से देश में कम बनीं हुई थी लेकिन फिर से संक्रमण के मामलों में इजाफा होता दिख रहा है। आपको बतादें कि भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के केस करीब 40 हजार से भी अधिक हैं,और एक्सपर्ट्स इसका मुख्य कारण केरल में तेज़ी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को मान रहे हैं। जहां संक्रमण बढ़ने से भारत में सामने आ रहे कुल मामलों की संख्या बढ़ रही है। जैसा कि हम सभी जानतें है कि केरल में लगातार कोरोना से बिगड़ती स्थिति केंद्र के लिए परेशानी का सबब बन गई है। वहीं, साथ लगते हुए राज्यों को भी इससे खतरा बढ़ जाता है और कहीं ना कहीं तीसरी लहर को लेकर भी चिंता फिर जन्म ले रही है। पूरे देश में 44 हजार के पार मामले सामने आए थे। अब वहीं, शनिवार को रिपोर्ट हुए मामलों की संख्या 46 हजार से ऊपर दर्ज की गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले सामने आए हैं और 31,374 मरीज़ संक्रमण से ठीक होकर अपने घरों को वापस गए हैं। केरल को ही भारत में भी कोरोना के मामलों में इजाफा होने का कारण माना जा रहा है, क्योंकि बीते दिन केरल में 32,801 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे और इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 46,759 नए मामले की सूचना दी। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 18,573 लोगों की रिकवरी दर्ज की गई।
भारत में कुल 498 लोगों की गयीं हैं।और आज मौतों का आंकड़ा 509 तक पहुंचा है। केरल में बीते दिन 179 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी। केरल की आज की खबर के मुताबिक़ कुल मामलों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। केरल में 1,95,254 सक्रिय केस हैं। वहां 20,313 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि मंगलवार को भारत में 25 हजार मामले सामने आए थे। लेकिन दो दिनों के भीतर ही देश में 20 हजार कोरोना के मामलों में पूरी पूरी बढ़ोतरी हुई है।
आपको बतादें कि अभी तक भारत देश में करीब 17,61,110 कोरोना सैंपल की जांच हुई है और कल तक कुल 51,68,87,602 सैंपल टेस्ट किए भी जा चुके हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में 1,70,703 नमूनों का परीक्षण किया गया।
टीकाकरण —
भारत में बीते दिन एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। ये आंकड़ा अभी तक के अनुसार पहला रहा है। इसके साथ ही देश में अब तक 62 करोड़ 29 लाख 89 हजार 134 लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है।

