यूपी के सिद्धार्थ नगर में टूटा बाँध,300 गाँवों में घुसा पानी

सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हो रही बेमौसम बारिश से जन-जीनव बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। खेतों में खड़ी फसल पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में बीती रात बूढ़ी राप्ती नदी पर बना बांध टूटने से कई गाँवों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे रात गुजारी, फिलहाल गांव के लोगों में डर का महौल है।
दरअसल, बूढ़ी राप्ती नदी पर बना अशोगवा-मदरहना बांध सूपा राजा के पास से टूट गया। इटवा तहसील के सुनौली नानकार के पास रात 1 बजे बांध टूटा तो वहां के आसपास बांसी तहसील के धड़िया के पास बांध टूट गया. बांध टूटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां करीब डेढ़ सौ से ज्यादा गांवों में पानी घुस गया है।
सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ इस समय अपना कहर बरपा रही है. जिले में बीती रात दो जगह बांध टूटने से बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गई है. बांध टूटने से सौ से ज्यादा गांव और प्रभावित हो गए हैं. इस तरह प्रभावित गांव की संख्या अब 300 के पार हो गई है. बूढ़ी राप्ती नदी पर बना अशोगवा-मदरहना बांध कल रात में दो जगह, इटवा तहसील के सुनौली नानकार और बासी तहसील के धड़िया के पास टूट गया.