लॉर्ड्स की क्रिकेट पिच पर इंग्लैंड को 151 रनों से हराने वाली टीम इंडिया लीड्स में 78 पर सिमट कर हार गई। कल इण्डियन टीम ने 40.4 ओवर ही खेले। रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) के अलावा ही दोहरे अंक तक पहुंचें । सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सहित तीन बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके। पहली पारी में टीम इंडिया 100 रन का आंकड़ा बिना छुए ही हार गई। बतादें कि 78 रन का यह स्कोर भारत का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा कुल नौवां सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1974 में 42 रन और 1952 में मैनचेस्टर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में 26वीं बार है, जब टीम इंडिया 100 से कम के स्कोर पर सिमट गई। पिछले नौ महीने में यह दूसरा मौका है, जब भारतीय टीम पारी में 100 रन भी बनाने में पीछे रह गई। पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में टीम दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन पर सिमट गई थी, जो टेस्ट क्रिकेट के पिछले दौर से अब तक में सबसे ख़राब और छोटा स्कोर है।
ENG Vs IND : टीम इंडिया लीड्स में 78 पर सिमटी, इतिहास में सबसे छोटा स्कोर

