जयपुर: राजस्थान के जोधपुर में आज हड़कंप मच गया,क्यूंकि आज जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो सभी चौक कर डर गए। आज कुछ ही देर पहले सुबह 11:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार,राजस्थान के जोधपुर से 106 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में भूकंप का केंद्र था। हालांकि, इस दौरान किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है।
कुछ ही देर पहले जोधपुर में महसूस हुए भूकंप के झटके

