अंकिता हत्याकांड : फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला,अपराधियों को होगी फांसी 

देहरादून : प्रदेश में हुए अंकिता हत्याकांड में जांच जारी है हालाँकि इस मामलें में कई बड़े राज और तर्क सामने आ चुके हैं। अब प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता के साथ जो दर्दनाक अपराध हुआ है। कोई भी अपराधी जांच में नहीं छोड़ा जाएगा। एक भी आरोपी  किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। उत्तराखंड में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को फांसी दी जाएगी।रविवार को खटीमा से लौटते समय देहरादून के जीटीसी हेलीपैड पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अंकिता हत्या मामले की जांच में किसी तरह की कोताही व ढील नहीं बरती जाएगी। पुलिस की ओर से तय समय में कार्रवाई की जा रही है। एसआईटी अपना काम शुरू कर दिया है। घटना में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। अपराध में संलिप्त कोई भी आरोपी जांच से बचेगा नहीं।  सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को ले जाने पर काम कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *